सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पर कार्रवाही नहीं होने से गुस्साए सैकड़ों ग्रामवासी SDM कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Hundreds of villagers angry over no action against illegal occupation of government land reached SDM office and complained
गरियाबंद/राजिम/पेण्ड्रा : राजिम क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्रा में सरकारी जमीन पर गांव के 3-4 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. जिसकी शिकायत लेकर बुधवार को सैकड़ों की तादाद में ग्रामवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अतिक्रमण को हटाने की मांग की. गांव के सरपंच पवन खरे, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष तुलसी राम साहू समेत ग्रामवासियों की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेण्ड्रा में स्थित भूमि खसरा नं 579 और खसरा नं. 200 में गांव के 3-4 लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया. ग्रामवासियों ने अपनी शिकायत में बताया कि खसरा नं 579 में गांव के रोहित साहू पिता धनीराम साहू, ज्ञानेश्वर साहू पिता स्व नारायण साहू, नरेश ध्रुव पिता पतिराम ध्रुव द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अतिक्रमण भूमि के पास ही शासकीय अस्पताल और स्कूल है. जिससे अस्पताल और स्कूल आने-जाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
इसी तरह गांव के तालाब के स्थित खसरा भूमि नम्बर 200 में संतोष पिता रामजी ध्रुव द्वारा अतिक्रमण कर पत्थर से घेरा लगा दिया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि संतोष ध्रुव ने जिस जमीन पर अतिक्रमण किया है. उस जमीन को ग्राम विकास समिति द्वारा वृक्षारोपण कर सुरक्षित रखा गया था. लेकिन संतोष ध्रुव द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया.
ग्रामवासियों ने बताया कि अतिक्रमण के चलते गांव में अशांति का माहौल व्याप्त है. इसके पहले भी मामले की शिकायत की जा चुकी है. लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रही है. जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं. कार्रवाही नहीं होने से ग्रामवासियो में आकोश व्याप्त है.
बुधवार को बड़ी तादाद में सैकड़ों ग्रामवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. ग्रामवासियों ने बताया कि शिकायत के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



