ओडिशा से धान तस्करी की कोशिश नाकाम! 11 घंटे में राजस्व विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाई जा रही 60 बोरी धान से भरा पिकअप जब्त
Attempt to smuggle paddy from Odisha foiled! In its second major operation within 11 hours, the Revenue Department has seized a pickup truck loaded with 60 sacks of paddy being brought in from Odisha.
गरियाबंद/मैनपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच ओडिशा से धान लाकर खपाने की कोशिशों पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है. सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में अमलीपदर तहसील क्षेत्र में ओडिशा सीमा के पास धोबनमाल के समीप तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए धान से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. वाहन में करीब 60 बोरी धान लोड था. जब्त पिकअप वाहन का नंबर CG 23 K 9875 बताया गया है.
धोबनमाल के पास पकड़ी गई धान की खेप
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा सीमा से लगे धोबनमाल के पास धान से भरा पिकअप वाहन गुजर रहा था. इसी दौरान अमलीपदर तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा. जांच के दौरान पिकअप में करीब 60 बोरी धान लोड पाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धान ओडिशा से लाया जा रहा था।
तहसीलदार सुशील भोई ने की कार्रवाई
अवैध धान परिवहन की आशंका को देखते हुए तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने पिकअप वाहन सहित धान को जब्त किया. वाहन नम्बर CG 23 K 9875 को कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है. मामले में धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
धान खरीदी के बीच ओडिशा सीमा पर बढ़ी सतर्कता
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से धान लाकर स्थानीय खरीदी केंद्रों में खपाने की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क है. गरियाबंद जिले का देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र ओडिशा सीमा से लगा होने की वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच अहम हो गई है. अब देखना होगा कि देवभोग पुलिस की जांच में इस मामले से जुड़े और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में धान तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



