भोजन की तलाश में घटारानी मंदिर में पहुंचे जंगली भालू, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, पेड़ लगायें, वनों और वन्य प्राणीयो का करें संरक्षण

Wild bears reached Ghatarani temple in search of food crowd of people gathered to see plant trees conserve forests and wild animals

भोजन की तलाश में घटारानी मंदिर में पहुंचे जंगली भालू, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, पेड़ लगायें, वनों और वन्य प्राणीयो का करें संरक्षण

राजिम : घटारानी मंदिर में जंगली भालू पहुंचा। इस दौरान भालू को देखने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जा रहा हैं की भोजन की तलाश में जंगली भालू घटारानी पहुंचा था. खबर पर वन विभाग मौके पर पंहुचा और भालू को सुरक्षित जंगल की तरफ खदेड़ दिया.
भालु को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जंगली भालू 2023 से घटारानी मंदिर में पहुंच रहे हैं. दुकान में रखे प्रसाद एवं तेल शक्कर को चट कर जाते हैं. जंगली भालू गांवों में घुसकर घर में रखे घरेलू समान शक्कर घी तेल खाने के समान को नुक्सान पहुंचाते हैं.
अभी तक किसी तरह की जन हानि की खबर नहीं मिली है. ग्राम फुलझर-घटारानी मुरमुरा जमाही में रात में जंगली भालू अचानक आ जाते हैं.
पिछले 10 सालों में यहां जंगली जानवर के तादाद में इजाफा हुआ है. तेंदुए, भालु, हिरण, जंगली सुअर, नील गाय, लकड़बघ्घा, मोर और जंगली हाथी को फुलझर घटारानी के वनों में घूमते देखा गया है. कुछ समय पहले तेंदुए को शाम 6 बजे सड़कों पर घूमते देखा गया. जंगली हाथियों और भालु के घुमने से गांवों में दहशत का माहौल है.
दरअसल अंधाधुंध वनो की कटाई के चलते खाने की तलाश में मजबूर होकर जंगली जानवर गांवों की तरफ आ रहे हैं. इनका जिम्मेदार खुद इंसान है. आईए वनों की कटाव को रोके और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें. वनों और वन्य प्राणीयो की संरक्षण करें. क्योंकि वन है तो हम सब है जल है तो जीवन है हर इंसान एक पेड़ जरुर लगाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb