अचानक घर लौटने पर बिस्तर पर ब्वायफ्रेंड की बाहों में मिली पत्नी, पति और छोटे भाई ने डंडे-ईंट से पीट-पीटकर प्रेमी की ली जान, दो आरोपी गिरफ्तार
Upon returning home unexpectedly, the wife found herself in the arms of her boyfriend in bed. The husband and younger brother beat the lover to death with sticks and bricks. Two accused arrested.
महासमुंद : महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है. यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में बीती रात पति ने अपनी पत्नी की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकुल साहू उम्र 33 साल शादी कार्यक्रम में अपने सेठ के साथ गया था. पत्नी को लगा कि वह रात में घर नहीं लौटेगा। इसी दौरान उसने वाकेश साहू उम्र 27 साल को घर बुला लिया. लेकिन नकुल साहू अचानक रात 11 बजे घर लौट आया और घर के भीतर अपनी पत्नी को प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देखा. जिसके बाद गुस्से में बेकाबू होकर युवक की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नकुल साहू ने पहले ईंट से वाकेश साहू के सिर पर वार किया. फिर डंडे से लगातार हमला कर उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि वाकेश भाटापारा का रहने वाला था और अक्सर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था. मंगलवार 3 फरवरी की रात को भी वाकेश अपने घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला. देर रात वह नकूल की पत्नी से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गया.
इस दौरान नकूल को इसकी भनक लग गई और उसने वाकेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के समय नकूल और वाकेश के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ. इसी बीच नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू वहां पहुंच गया. गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने वाकेश के सिर पर डंडे और ईंट से कई वार किए. गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने की वजह से वाकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश का शव पड़ा मिला. शव के आसपास खून के छींटे और ईंटों के टुकड़े देखे गए. मृतक के परिजनों ने फौरन सिटी कोतवाली पुलिस को खबर किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. घटना के बाद आरोपी नकूल साहू ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया. पुलिस ने उसके साथ ही छोटे भाई निर्मल साहू को भी हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया.
सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नकुल साहू उम्र 33 साल और उसके छोटे भाई निर्मल साहू उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



