मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड, पैंट को बनाया मौत का फंदा, वार्ड के बाथरूम में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
Patient commits suicide at medical college hospital; uses trousers to make a noose. Body found in ward bathroom; no suicide note recovered. Police investigating.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से खुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीलिया से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भिखामपुरा गांव का रहने वाले पीड़ित 55 साल के मरीज नारद लहरे ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसकी लाश गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे पर लटकती मिली है. मृतक ने अपने ही अपनी ही पैंट से बाथरूम की जाली में फांसी लगाई है.
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच शुरू कर दी है. फ़िलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उस मरीज ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



