गरियाबंद में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने मर्डर करने वाले रामसिंग को एक महीने से बाद गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
In Gariaband, a man killed his wife and fled the scene; the police arrested the accused, Ramsing, after a month and put him behind bars.
गरियाबंद/मैनपुर : पत्नी की हत्या के मामले में जुलाई 2026 से फरार चल रहे आरोपी को मैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रामसिंग उम्र 52 साल निवासी तुहामेटा के रूप में हुई है. आरोपी रामसिंग के खिलाफ मैनपुर थाने में CR No. 97/2026 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या के बाद से ही रामसिंग फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके बारे में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को उसके तुहामेटा में होने की खबर मिली. जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
टीआई सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई डोमेश्वर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया.
अदालत के आदेश के बाद आरोपी रामसिंग को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस अब हत्या से जुड़े घटनाक्रम, परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच आगे बढ़ा रही है.
जुलाई से पुलिस कर रही थी तलाश
मैनपुर थाने में दर्ज हत्या के इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. करीब एक महीने से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



