शराब पीकर गाली-गलौज करने से किया मना, आधी रात देवर ने भाभी पर हथौड़े से किया हमला, पति और बच्चों को भी रॉड से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
When Bhabhi was forbidden from abusing after drinking alcohol brother in law attacked her with a hammer at midnight also beat husband and children with a rod police started investigation
रायपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में देवर ने अपनी भाभी पर हथौड़े से हमला कर दिया. हमले में महिला के पति और बच्चों को भी चोंटे आई है. बताया जा रहा है कि शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर हमला किया गया. मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की भाभी नंदिनी सेन ने रविवार को नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह शीतलापारा में रहती है. 12 अक्टूबर की रात 11 बजे वह घर पर थी. इस दौरान उसका देवर तिलक शराब पीकर घर आया. गाली गलौज करने लगा.
इस दौरान नंदिनी सेन ने जब उसने गाली देने से मना किया तो तिलक सेन, देवर सूरज सेन, प्रिंस सेन और शशि सेन पुरानी बातों को लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे. इस बीच आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी.
हथौड़े और रॉड से किया हमला
महिला का पति लेखराम सेन और बच्चे बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने मिलकर रॉड से हमला कर दिया. इस बीच प्रिंस सिंह ने अपने पास रखे हथौड़े से महिला पर वार किया. इस मारपीट में महिला को बाएं हाथ में चोट लगी है.
इसके अलावा महिला के पति और बच्चों को भी शरीर में कई जगह चोटें लगी है. इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



