महासुंद जिले में युवक को शादी का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए और जेवरात, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन ममता पटेल और राकेश सुनानी को किया गिरफ्तार
In Mahasund district a young man was cheated of lakhs of rupees and jewelery on the pretext of marriage police arrested the robber bride Mamta Patel and Rakesh Sunani
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक भोले भाले 35 साल के युवक से करीब चार लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए. ठगे गए दूल्हे की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा ने अपने चार साथियों गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा, सुदामा पटेल और गोरखनाथ दास के साथ मिलकर हेम चौधरी भंवरपुर बसना निवासी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और शादी कर ली. शादी से पहले ही महिला ने हेम चौधरी से तीन लाख रुपए ले लिया था. जालसाज महिला ने भोले-भाले युवक से शादी रचाकर घर युवक के घर पहुंची और मौका देख कर युवक के घर से सोने का मंगल सूत्र, सोने की लॉकेट, चांदी की पायल और 70 हजार कीमत की मोबाइल लेकर फरार हो गई.
ठगी के शिकार हुए दूल्हे हेम चौधरी ने मामले की शिकायत बसना पुलिस में करने के बाद पुलिस ने दो आरोपी ममता पटेल और राकेश सुनानी को गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



