बाईपास के अंधे मोड़ पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रक के पिछले हिस्से को मारी जोरदार टक्कर, 45 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
Tragic accident at a blind curve on the bypass; speeding motorcyclist rams violently into the rear of a truck, 45-year-old man dies on the spot.
बालोद : बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बालोद बाईपास से बघमरा-पड़कीभाट मार्ग पर गुलाब ढाबा के पास अंधा मोड़ में हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रीतम मंडावी, उम्र 45 वर्ष, ग्राम नेवारी खुर्द निवासी के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रीतम अपनी मोटरसाइकिल नम्बर CG24 W 7484 से बालोद से अपने घर की तरफ जा रहा था. तभी गुलाब ढाबा के पास अंधा मोड़ पर उसकी बाइक ट्रक नम्बर MH40 CL 2700 के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक मृतक शराब के नशे में था.
हादसे की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने लाया और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास से बघमरा-पड़कीभाट मार्ग पर दो जगह बेहद खतरनाक मोड़ हैं. पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं की जाती और न ही सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं. जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सांकेतिक बोर्ड लगाने और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



