पत्नी-भाभी को शराब पिलाने से नाराज युवक ने महिला को पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, डॉग स्क्वॉड के बाघा ने दिया सुराग, आरोपी सहस राम गिरफ्तार
Angered by his wife and sister-in-law being served alcohol, a man crushed a woman's head with a stone, killing her; 'Bagha' from the dog squad provided the crucial lead, and the accused, Sahas Ram, has been arrested.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला का पीछा किया और सुनसान खेत के पास पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक लोकडहा उरांवपारा निवासी सुखमनिया एक्का की 22 सितंबर 2026 को हत्या कर दी गई. मामले में पसान थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 254/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि मृतिका शराब पीने की आदी थी और अक्सर सहस राम मिंज उम्र 38 साल के घर जाकर उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ शराब पीती थी. आरोपी ने उसे कई बार अपने घर के लोगों के साथ शराब नहीं पीने की समझाइश दी थी और डांटा भी था.
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी सहस राम मिंज बकरी चराकर शाम को घर लौटा. उस समय उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और सुखमनिया एक्का घर में मौजूद थीं. तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई.
इस दौरान आरोपी ने सुखमनिया को डांटते हुए घर से चले जाने के लिए कहा. इसके बाद महिला अपने चाचा के घर की तरफ जाने लगी. आरोप है कि आरोपी ने उसका पीछा किया और मुड़हीकुवां खेत के पास सुनसान स्थान पर पहुंचकर पत्थर से हमला कर दिया. हमले में महिला की मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही पसान पुलिस ने जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड के बाघा की मदद ली गई. पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर सहस राम मिंज को शक के आधार पर हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



