खेत में काम कर रही महिला पर मधुमक्खियों के हमला, तीन घंटे बाद तोडा दम, मरने से पहले 6 साल के बेटे की मां ने बचाई जान, गांव में शोक का माहौल

Woman working in field attacked by honeybees; succumbs after three hours; mother saves 6-year-old son's life before dying; village plunged into grief.

खेत में काम कर रही महिला पर मधुमक्खियों के हमला, तीन घंटे बाद तोडा दम, मरने से पहले 6 साल के बेटे की मां ने बचाई जान, गांव में शोक का माहौल

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में गांधीनगर थाना क्षेत्र के घंघरी असडांड गांव में खेत में उड़द उखाड़ने गई महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना पहले अपने 6 साल के बेटे को सुरक्षित घर भेजा. लेकिन खुद गंभीर रुप से घायल हो गई और करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक,विफनिया अपने बेटे के साथ खेत गई थी. उसका बेटा खेत की मेड़ पर खेल रहा था. इसी दौरान पेड़ पर डेरा जमाए मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. महिला ने बेटे को फौरन घर भागने के लिए कहा. जिससे बच्चे की जान बच गई.
मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. करीब तीन घंटे तक संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. महिला अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है.
बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों का झुंड पिछले करीब 12 दिनों से गांव के एक पेड़ पर डेरा जमाए हुए था. इससे पहले भी मधुमक्खियां तीन लोगों को घायल कर चुकी थीं. ग्रामीण छत्ता हटाने के लिए कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे. लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय स्तर पर मधुमक्खियों के छत्ते और हमले के खतरे को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत सामने आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?