‘मेरा 70 साल पुराना आशियाना मत तोड़ो साहब!’, कलेक्टर के सामने रो पड़ी शहीद फौजी की 90 वर्षीय नेत्रहीन पत्नी

‘Don’t demolish my 70-year-old home, Sir!’, the 90-year-old blind wife of a martyred soldier cried in front of the collector

‘मेरा 70 साल पुराना आशियाना मत तोड़ो साहब!’, कलेक्टर के सामने रो पड़ी शहीद फौजी की 90 वर्षीय नेत्रहीन पत्नी

अंबिकापुर : सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में एक ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला. जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया. एक 90 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग महिला जो एक दिवंगत फौजी की पत्नी हैं. अपने कच्चे घर को टूटने से बचाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंची थीं. आंखों में आंसू और हाथों में आवेदन लिए उन्होंने कहा, “साहब, मेरे पति ने देश के लिए जान दी. अब मेरा आशियाना तोड़ने से बचा लीजिए.”: ‘मेरा घर मत तोड़ो साहब!’
शहर के पास स्थित रनपुरखुर्द की रहने वाली 90 वर्षीय कमला देवी अपने पति स्व ननकू उपाध्याय के निधन के बाद से ही मुश्किलों का सामना कर रही हैं. उनके पति भारतीय सेना में थे और देश की सेवा करते हुए उनका निधन हो गया था. आज कमला देवी दोनों आंखों से देख नहीं सकतीं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है.
उनका छोटा बेटा मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालता है. जबकि बड़ा बेटा उनकी देखभाल करता है. यह परिवार पिछले 70-80 सालों से वन विभाग की जमीन पर बने एक झोपड़ीनुमा घर में रह रहा है.
कमला देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें कई साल पहले गांव वालों और पंचायत ने ही इस जमीन पर बसाया था. इतना ही नहीं ग्राम पंचायत ने उन्हें यहां रहने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी जारी किया था. उन्होंने कई बार वन अधिकार पट्टे के लिए आवेदन किया. लेकिन आज तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया.
बुजुर्ग महिला ने बताया कि हाल ही में वन विभाग की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत 19 जून को कुछ कर्मचारी उनके घर आए और घर खाली करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “कर्मचारियों ने कहा कि घर खाली कर दो. वरना इसे तोड़ दिया जाएगा.” इस चेतावनी के बाद से पूरा परिवार खौफ में जी रहा है. कमला देवी ने रोते हुए कहा, “इस झोपड़ी के सिवा हमारे पास सिर छिपाने के लिए कोई और जगह नहीं है। इस उम्र में मैं अपने बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी.
अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या एक शहीद के परिवार को इस उम्र में बेघर होने दिया जाएगा या मानवता की जीत होगी और उन्हें राहत मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB