महिला सरपंच को नहाते वक्त हथियार से काटा, जादू-टोने के शक में जेठ ने की हत्या, पुलिस को किया गुमराह, आरोपी गिरफ्तार

Woman Sarpanch was stabbed with a weapon while taking bath, brother-in-law killed her on suspicion of witchcraft, misled the police, accused arrested

महिला सरपंच को नहाते वक्त हथियार से काटा, जादू-टोने के शक में जेठ ने की हत्या, पुलिस को किया गुमराह, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुरमें महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. सायबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अप्रेल 2025 को प्रार्थी उत्तम सिदार उम्र 40 साल निवासी डोंगादरहा ने चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 1 अप्रेल 2025 के करीब 9 बजे मोटर सायकल मरम्मत करवाने घर से निकला था. करीब 12:20 बजे इसे इसकी बेटी ने खबर दिया कि घर के सिन्टेक्स टंकी के पास इसकी पत्नी श्रीमती प्रभावती बाई के सिर, गले में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया है. जिसे ईलाज के लिउए कोतबा अस्पताल लेकर आए हैं. वहीं पर पहुचने के लिए कहने पर प्रार्थी के कोतबा अस्पताल में पहुंचने पर देखा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है.
मर्ग जांच और पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मौत हत्या करने से होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस जांच में सामने आया कि सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने की थी. आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर सरपंच की हत्या की और खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया.
शुरू में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला था. लेकिन जब घर में मौजूद दूसरी महिला से सख्ती से पूछताछ की गई. तो पहले उसने खुद हत्या करने की बात कबूल की. हालांकि, बाद में गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या उसके पति पुस्तम सिंह सिदार ने की थी.
आरोपी को शक था कि महिला सरपंच प्रभावती सिदार उसके परिवार पर जादू-टोना करवा रही थीं. जिससे परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब रहती थी. इसी अंधविश्वास के कारण उसने हत्या की साजिश रची और कुल्हाड़ी से वार कर सरपंच की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तुमला चौकी कोल्हेनझरिया में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI