तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 18 वर्षीय युवती का सिर धड़ से अलग, पीछे बैठी 2 लड़कियों के सिर और पैर में आई चोटें
Scooty collided with divider at high speed, 18 year old girl's head was separated from the torso, 2 girls sitting behind her suffered head and leg injuries
रायपुर : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 18 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कमल विहार में हुआ. जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई. जिससे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान आलिया खान (पिता रमजान खान) निवासी चौरसिया कॉलोनी के रुप में हुई है. हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



