हिरासत में मौत, आत्महत्या नहीं हत्या है, राष्ट्रपति सरकार को करे बर्खास्त -दीपक बैज, महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
Custodial death is murder not suicide President should dismiss the government Deepak Baij Congress releases list of candidates for Maharashtra elections
हिरासत में मौत, आत्महत्या नहीं हत्या है, राष्ट्रपति सरकार को करे बर्खास्त -दीपक बैज
रायपुर : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बलरामपुर थाने में युवक की खुदकुशी के मामले पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विष्णु की सुशासन में छत्तीसगढ़ जल रहा है. प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है. उन्होंने बलरामपुर के थाने में युवक की खुदकुशी को लेकर कहा कि जिले की पुलिस प्रशासन के साथ ही इस घटना की जिम्मेदार सरकार है
वही पीसीसी चीफ दीपक बैज आज थाने में खुदकुशी करने वाले युवक के घर उसके परिजनो से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने मृतक गुरुचंद मंडल के परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.
बलरामपुर पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है और प्रदेश की जनता का प्रशासन से भरोसा उठ चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बना चुकी है. दीपक बैज ने राष्ट्रपति से मांग की. प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. कांग्रेस अपनी तीनों लिस्ट में कुल 87 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर चुकी है.
पहली लिस्ट में 48, दूसरी लिस्ट में 23 और तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को उतारा गया है. पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे को दिग्रस सीट से टिकट दिया है.
कांग्रेस ने खामगांव से राणा सनाडा, मेलघाट से हेमंत चिमोटे, गढ़चिरौली से मनोहर पोरेती, दिग्रास से माणिकराव ठाकरे, नांदेड़ साउथ से मोहनराव आंबडे, देगलुर से निवरुत्तिराव कांबले, मुखेड़ से हनमंतराव, मालेगांव सेंट्रल से एजाज बेग, चांदवाड़ से शिरीषकुमार कोटवाल को, इकतपुरी से लकीभाऊ जाधव, भिवंडी वेस्ट से दयानंद मोतीराम को, अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत, वांद्रा वेस्ट से आसिफ जकारिया, तुलजापुर से कुलदीप पाटिल, कोल्हापुर नॉर्थ से राजेश लटकार, सांगली से पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
MP में Congress के नई कार्यकारिणी घोषित, कमलनाथ, दिग्विजय कार्यकारी सदस्यों में शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों, कार्यकारी समिति, स्थायी आमंत्रितों और विशेष आमंत्रितों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.
दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम घोषित हो गई है. पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी मिलने के करीब 10 महीने बाद 177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है. इस टीम में करीब 21 महिलाओं को जगह दी गई है. कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है.
टीम जीतू पटवारी में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं.
दिग्विजय के बेटे जयवर्धन समेत 17 उपाध्यक्ष बनाए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल है. 17 उपाध्यक्षों में दो महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है.
कमलनाथ, दिग्विजय कार्यकारी सदस्यों में शामिल
16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है. इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर के नाम शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



