दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सात छात्रों को प्रदान किया गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में रुपा बेल का पौधा

President Draupadi Murmu attended the convocation awarded gold medal to seven students planted Rupa Bel in the residence of Chief Minister Vishnudev Sai

दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सात छात्रों को प्रदान किया गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में रुपा बेल का पौधा

दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दुर्ग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई.आई.टी. भिलाई पहुंची. यहां वह आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे. यह दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. राष्ट्रपति ने सात छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया.
दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई. 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल थे. 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर उनके नवा रायपुर स्थित निवास पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा. उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी इस मौके पर उपस्थित थे.
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया. इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद शाम को विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई. राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा ने उन्हें भावभीनी विदाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb