महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल
BJP released the list of star campaigners for Maharashtra Assembly elections names of 22 candidates included in the second list of candidates
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं.
BJP के स्टार प्रचारकों की सूची :
- नरेंद्र मोदी
- जेपी नड्डा
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- योगी आदित्यनाथ
- डॉ. प्रमोद सावंत
- भूपेंद्र भाई पटेल
- विष्णु देव साय
- डॉ. मोहन यादव
- भजनलाल शर्मा
- नायब सिंह सैनी
- हिमंत बिस्वा सरमा
- शिवराज सिंह चौहान
- देवेंद्र फडणवीस
- चंद्रशेखर बावनकुले
- शिव प्रकाश
- भूपेंद्र यादव
- अश्विनी वैष्णव
- नारायण राणे
- पीयूष गोयल
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- रावसाहेब दानवे पाटिल
- अशोक चव्हाण
- उदयन राजे भोंसले
- विनोद तावड़े
- आशीष शेलार
- पंकजा मुंडे
- चंद्रकांत पाटिल
- सुधीर मुनगंटीवार
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- गिरीश महाजन
- रवींद्र चव्हाण
- स्मृति ईरानी
- प्रवीण दारेकर
- अमर साबले
- मुरलीधर मोहोल
- अशोक नेते
- डॉ. संजय कुटे
- नवनीत राणा
भाजपा अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. जिसमें धुले विधानसभा सीट से राम भदाणे को टिकट दिया है. वहीं नासिक मध्य विधानसभा सीट से भाजपा ने देवयानी सुहास फरांदे को प्रत्याशी घोषित किया है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिएये जारी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है….
1 धुले ग्रामीण राम भदाणे
2 मलकापुर चैनसुख मदनलाल संचेती
3 अकोट प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले
4 अकोला पश्चिम विजय अग्रवाल
5 वाशिम श्याम खोडे
6 मेलघाट केवलराम काले
7 गढ़चिरौली डॉ. मिलींद नरोटे
8 राजुरा देवराव भोंगले
9 ब्रह्मपुरी कृष्णलाल सहारे
10 वरोरा करण देवतले
11 नासिक मध्य देवयानी सुहास फरांदे
12 विक्रमगढ़ हरिश्चंद्र सखाराम भोये
13 उल्लहासनगर कुमार उत्तमचंद आयलानी
14 पेन रवींद्र दगडू पाटिल
15 खड़कवासला भिमराव तापकीर
16 पुणे छावनी सुनील कांबले
17 कस्बा पेठ हेमंत नारायण रासने
18 लातूर ग्रामीण रमेश कराड
19 सोलापुर शहर मध्य देवेंद्र कोठे
20 पंढरपुर समाधान आवताड़े
21 शिराला सत्यजित देशमुख
22 जत गोपीचंद कुंडलिक पडलकर
पहली लिस्ट में 90 प्रत्याशियों के नाम
हाल ही में बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी की थी. बीजेपी की इस लिस्ट में 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. पहली लिस्ट में बीजेपी ने अशोह चव्हाण की बेटी जया अशोक चव्हाण को भोकर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया. वहीं मुंबई के मौजूदा ज्यादातर विधायकों को बीजेपी ने फिर से टिकट दिया. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से बीजेपी ने टिकट दिया. वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कल ही नामांकन भी दाखिल किया.
20 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी. महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है. जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं. इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP भी शामिल है. दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन एमवीए है. इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) शामिल है. 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां बीजेपी ने 165 कैंडिडेट उतारे थे और इसमें से 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
एमपी बीजेपी ने की संगठन के लिए जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति
मध्यप्रदेश : बीजेपी के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी ने अपने सभी 60 संगठनात्मक जिलों के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी. इन नेताओं को इस माह पूरी होने वाली सक्रिय सदस्यता की कार्यवाही के बाद अगले माह होने वाले संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसमें सांसद विवेक बंटी साहू, आलोक शर्मा, राजेश मिश्रा, सुमेर सिंह सोलंकी, आशीष दुबे, महापौर योगेश ताम्रकार, पुष्यमित्र भार्गव समेत विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं.
उज्जैन जिला चुनाव अधिकारी होंगे विष्णु खत्री जो कि बैरसिया से विधायक हैं जिला चुनाव अधिकारी के नामों में कई पूर्व सांसद के नाम शामिल हैं.
शनिवार को बीजेपी की संगठन पर्व कार्यशाला में सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक हुई है. बैठक में नवंबर में होने वाले संगठनात्मक चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी देने के बाद प्रदेश संगठन ने जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



