लोकतंत्र बचाने दिल्ली में उमड़ा ऐतिहासिक जन सैलाब, महारैली में गरजे राहुल- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, खड़गे- चोरी की सरकार नहीं चलने देंगे
A historic mass turnout gathered in Delhi to save democracy; at the mega-rally, Rahul thundered that Gyanesh Kumar would go to jail, while Kharge declared that they would not allow a 'stolen' government to continue.
दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की ऐतिहासिक रैली में लाखों की भीड़ उमड़ी. पूरी दिल्ली में जैसे जन सैलाब उमड़ पड़ा. देश के कोने-कोने सेे 19 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वोट चोरी को लेकर अपनेे अपने अंदाज में विरोध जताया.
विपक्षी दलों का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो जंक्शन से शुरु होकर 3 बजे रामलीला मैदान पहुंचा. पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सातवीं बार एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है. 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं.
रैली मेंं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने गरजते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पाताल में क्यों न चले जाएं. उन्हें वहां से भी खोज लाएंगे.
राहुल ने कहा – 2024 का चुनाव अवैध था। ‘2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए. सात में से एक वोटर को निकाला गया यानी 15% वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया. इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव अवैध था. ये बात मैं नहीं कह रहा हूं. ये चुनाव आयोग का डेटा है वही कह रहा है. जो मैं कहता हूं – वो सच साबित होता है. मैंने कोविड के बारे में जो बोला, सच सामने आया.’
राहुल गांधी ने कहा- यह किसी पार्टी की आवाज नहीं, ये सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं. ये आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को देश से खत्म नहीं होने देंगे. हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे. केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए राहुल ने कहा कि आपके पास जितना भी पैसा या पॉवर है. आप संविधान से बड़े नहीं हो.
महबूबा मुफ्ती ने कहहा कि 2014 तक जितनी सरकारों ने देश की संपत्ति बनाई थी. उसे कारोबारी दोस्तों को दे दिया गया. इन्होंने वादे किए थे कि नौकरियां देंगे जो आर्मी में शान से जाते थे,.उन्हें भी अग्निवीर बना दिया। अगर आप लोग आज नहीं जागे. तो ये लोग संविधान को खोखला कर देंगे. जम्मू-कश्मीर के लोग बर्बाद हो चुके हैं. आप लोग सतर्क रहो कि कहीं ये पूरे देश को जम्मू-कश्मीर न बना दें.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला बोले- हमें सिर्फ भगवान से डरना है. इनसे नहीं. ये बताएं कि मुसलमानों पर ये हर वक्त उंगली उठाते हैं. कहते हैं कि ये पाकिस्तानी है. मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि हमने भारत के लिए खून दिया है. आगे भी देते रहेंगे. हमें इसी वतन में रहना है.
यूपी में एक करोड़ 27 लाख हिंदुओं को भी वोटर्स लिस्ट से हटा दिया. क्या वो भी पाकिस्तानी हैं. फारूक ने कहा कि हमें संघर्ष करना है, ताकि कोई भी भारतीय वोट से मरहूम न हो. हमें सिर्फ भगवान से डरना है, इनसे डरना नहीं है. हमें मिलकर साथ चलना होगा. जम्मू-कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था. आगे भी रहेगा.
ममता बोलीं- हम छोड़ेंगे नहीं, हम लड़ेंगे। हमारा बंगाल लूट लिया गया. हम लोकतंत्र बचाएंगे. लोकतंत्र लूटा गया. अधिकार लूटा गया, इलेक्शन काउंटिंग लूटी गई. हम हारे नहीं, हमको हराया गया है. आपने नौकरी लूटी, जिंदगी लूटी, मां-बहनों का सम्मान लूटा. भाजपा का साथ, सबका सत्यनाश.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है. अखिलेश ने कहा, ‘जो लोग कभी यूपी से आए थे. वो यूपी से ही जाएंगे. यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं. 2027 में विदाई तय है। ये राम जी की लीला का मैदान है. जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं. जिन्होंने चंदा चोरी की है. जिन्होंने चढ़ावा चोरी की उनका नाश नहीं, सर्वनाश होगा.
भाजपा लगातार साजिश रच रही है. वे जानते हैं लोकतंत्र से जीत नहीं सकते तो चुनाव आयोग को हथियार बनाया. उन्होंने बंगाल चुनाव उन्होंने लूटा है. चुनाव से पहले एसआईआर कराकर वोट कटवा दिए थे.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश में कई सालों से वोट चोरी हो रही है. मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी हुई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के जरिए वोटों में गड़बड़ी की गई. इसके अलावा मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर और नए नाम जोड़कर भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. लेकिन वह इसका उल्टा कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं जा नहीं सकते. अगर वह जाना भी चाहें तो उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के सामने खड़े होंगे.
उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह याद रखिए. आप कहीं नहीं जा सकते हैं. ज्ञानेश कुमार के साथ ही मोदी और शाह पर भी कार्रवाई होगी.’
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से कोई नफरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वे नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं और अहिंसा में विश्वास रखते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके लिए कोई दुश्मन नहीं है. न नरेंद्र मोदी, न अमित शाह और न ही ज्ञानेश कुमार. लेकिन देश के हर नागरिक की आवाज उनके लिए सबसे ज्यादा अहम है. यहां तक कि यह आवाज उनके धर्म से भी ऊपर है.
उन्होंने कहा कि वे हिंसा नहीं करेंगे. किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और नफरत नहीं फैलाएंगे. बल्कि मोहब्बत के साथ काम करेंगे. हालांकि, राहुल गांधी ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर संविधान को बर्बाद नहीं होने देंगे और ऐसा करने की किसी को अनुमति नहीं देंगे.
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं देश के हर नागरिक और युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बन पाते. उन्होंने कहा कि देश में किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। मजदूर भी अपने अधिकारों से वंचित हैं. जबकि देश की पूरी संपत्ति दो-तीन लोगों के हाथों में सिमट गई है. राहुल गांधी ने कहा कि वे ऐसा भारत नहीं चाहते और न ही देश में इस तरह की व्यवस्था को स्वीकार करेंगे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकतंत्र यह जन आक्रोश रुकेगा नहीं देश के कोने कोने तक पहुंचेगा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दिल्ली की रैली में शामिल सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए दीपक बैज ने कहा कि आज देश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र को एक सोची-समझी साजिश के तहत बंधक बनाया जा रहा है. दिल्ली के रामलीला मैदान से जो शंखनाद हुआ है. वह इस बात का सबूत है कि देश की जनता भाजपा के तानाशाही रवैये और वोट चोरी के षड्यंत्र को अब और सहन नहीं करेगी. छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार ने यहां के किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ जो विश्वासघात किया है. उसका हिसाब अब जनता सड़क पर उतरकर लेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकारें जनता के जनादेश और वोट की ताकत से डरती हैं. इसलिए वे चोर दरवाजे से लोकतंत्र का गला घोंटने, वोट चोरी का षड्यंत्र रच रही हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान से उठी यह चिंगारी अब छत्तीसगढ़ के हर गांव और शहर तक पहुंचेगी. डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी 25 लाख मतदाताओं को दुर्भावना पूर्वक मतदान के अधिकार से वंचित किया है. जो संवैधानिक अपराध है। छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता और यहां के मेहनतकश किसानों-आदिवासियों के साथ वादाखिलाफी करने वाली यह सरकार दिल्ली के इशारे पर काम कर रही है. छत्तीसगढ़िया हितों को ताक पर रखकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. जिसे यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा ही नहीं, पंचायत चुनाव से लेकर नगरीय निकायों तक प्रशासनिक मशीनरी का खुला दुरुपयोग देखा जा रहा है. दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक, भाजपा सरकारें अपनी असफलताओं को छुपाने और चुनावी धांधली तथा संस्थाओं को कमजोर करने के जरिए सत्ता हथियाने के षड्यंत्र में जुटी हैं. जनता के मताधिकार को कुचलने का यह प्रयास देश के संघीय ढांचे पर सीधा हमला है. दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक भाजपा सरकारें लोकतंत्र और चुनावी पारदर्शिता का गला क्यों घोंट रही हैं? क्या जनता के वोट से डर लगने लगा है? भाजपा को जनता के वोटों पर नहीं, बल्कि अपनी साजिशों पर भरोसा है. इसीलिए दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर छत्तीसगढ़ की गलियों तक लोकतंत्र का तांडव शुरू हो चुका है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



