कार की टक्कर से नहर में गिरी बाइक, महिला की मौत, दो बच्चियों समेत तीन घायल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य मार्ग पर वाहन घेरकर चक्काजाम
A motorcycle fell into a canal after being struck by a car, resulting in the death of a woman; three others, including two young girls, were injured. Enraged, local villagers blocked the main road by surrounding vehicles.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए. घटना हीरापुर मोड़ के पास की बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मां और दो बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहा था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर युवक अपनी मां और दोनों बच्चों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हादसे का शिकार हो गए. हादसे में महिला की मौत हो गई. जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए.
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल युवक और दोनों बच्चों का इलाज जारी है. हादसे में जान गंवाने वाली महिला और घायल हुए सभी लोग ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं.
जांच में जुटी पुलिस
यह हादसा बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी सामने आई है. हादसा किन हालात में हुई और कार-बाइक की टक्कर कैसे हुई. इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



