केदारनाथ दर्शन पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, चालक सहित दुर्ग के युवक की मौत, चार घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Boulder fell on the vehicle of devotees going to Kedarnath, driver and youth of Durg died, four injured, family members inconsolable

केदारनाथ दर्शन पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, चालक सहित दुर्ग के युवक की मौत, चार घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्ग : दुर्ग से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पहाड़ी से अचानक एक बड़ा बोल्डर यात्रियों की मैक्स वाहन पर गिर गया. इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में चार यात्री घायल हो गए. दुर्ग जिले के रुआबांधा से 25 मई को चार दोस्त केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे. हादसा के दौरान एक युवक की मौत हो गई. अचानक हुए हादसे से शैलेष यादव के रुआबांधा स्थित निवास और बस्ती में मातम पसरा हुआ है.
दरअसल हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया। घायलों को वाहन से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया.
डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि मृतकों में वाहन चालक 38 साल क्व राजेश रावत, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव (नई टिहरी) शामिल हैं. वहीं 24 साल के शैलेश कुमार यादव ने अस्पताल में दम तोड़ा.
मृतक दुर्ग निवासी शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था. पिता ड्राइवर है. एक छोटी बहन व माता है. इस घटना में 24 साल के लक्ष्मण सिंह, 24 साल के ओंकार सिंह राजपूत, 19 साल के दीपेश यादव और चित्रांश साहू घायल हो गए.
शैलेश के पिता ने बताया कि 25 मई ट्रेन से हरिद्वार दर्शन करने निकले। उसके बाद वहां से प्राइवेट व्हीकल कर केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे. उन्होंने बेटे को कई बार फोन करने की कोशिश की. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में उसके साथियों ने दुखद खबर दी कि शैलेश अब इस दुनिया में नहीं रहा. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घायलों की पहचान
लक्ष्मण सिंह (24), पुत्र धनीराम यादव
ओमकार सिंह (24), पुत्र वीरेंद्र सिंह
विपेश यादव (19), पुत्र गोविंद यादव
चित्रांश साहू, पुत्र ओमकार साहू
चारों घायल युवक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB