ई-रिक्शा ने ली मासूम की जान, फरार आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा, एसपी, निगम कमिश्नर से की चर्चा

E-rickshaw took the life of an innocent, absconding accused arrested, former MLA Arun Vora reached the spot, discussed with SP, Corporation Commissioner

ई-रिक्शा ने ली मासूम की जान, फरार आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा, एसपी, निगम कमिश्नर से की चर्चा

दुर्ग : उरला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महज ढाई साल के बच्चे की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई. नशे में धुत ई-रिक्शा चालक घटना के बाद फरार हो गया था . जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है. घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक अरुण वोरा पीड़ित परिवार से मिलने बॉम्बे आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया. वोरा ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से उरला सहित पटरीपार के अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा की और फौरन जरुरी कदम उठाने की मांग की.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के उरला बांबे आवास में रहने वाले परिवार के ढाई साल का बच्चा खुशान दास मानिकपुरी घर के सामने अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान इसी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अजय विश्वकर्मा नशे में धुत ई-रिक्शा चलाते हुए खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दिया. जिससे घटना में मासूम बुरी तरह दब गया. वहीं कुछ दूर पर बैठे बच्चे के चाचा ने आवाज सुनकर चक्के के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला और मासूम को नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया.
इस हादसे में मासूम बच्चे के सिर, रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद आरोपी चालक उल्टा चाचा को धमकाने लगा. घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और मातम पसरा हुआ है. मोहन नगर थाना पुलिस ने घटना के बाद ई- रिक्शा जब्त कर लिया है. वहीं आरोपी अजय विश्वकर्मा फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी अजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है..
 घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक अरुण वोरा पीड़ित परिवार से मिलने बॉम्बे आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया. वोरा ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से उरला सहित पटरीपार के अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा की और फौरन जरुरी कदम उठाने की मांग की.
वोरा ने कहा कि उरला और अन्य पटरीपार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना हो. मुख्य सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं. प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिये और नशाखोरी पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की जाए.
वोरा ने जोर देते हुए कहा कि पटरीपार के इलाकों में बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सख्त जरूरत है. पिछले एक साल में यहां अपराध और हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. यहां विशेष रुप से पुलिस व्यवस्था और एक अलग पुलिस चौकी की जरुरत है. लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती करना जरुरी है. सभी बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं देना जरुरी है.
शोक में डूबे परिजनों ने मासूम को खोने के बाद इंसाफ की मांग की है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉलोनी में न सीसीटीवी कैमरे हैं. न पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB