राजधानी में बेखौफ अपराधियों का राज, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खुलेआम चाकूबाजी, तीन युवकों ने पार्किंग स्टाफ पर किया हमला
Fearless criminals rule the capital, open stabbing in the railway station parking, three youths attacked the parking staff
रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शनिवार को एक सुनियोजित और सनसनीखेज घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. पार्किंग में कार्यरत स्टाफ के साथ तीन युवकों ने न सिर्फ मारपीट की. बल्कि चाकूबाजी कर गंभीर रुप से घायल भी कर दिया। इस वारदात के बाद से न सिर्फ रेलवे स्टेशन पर आने वाले मुसाफिरों में बल्कि आम नागरिकों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में तीन युवक किसी निजी वाहन को पार्क करने के बाद पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद करने लगे. पार्किंग स्टाफ द्वारा शुल्क लेने की प्रक्रिया समझाए जाने पर आरोपी युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए.
हालात बिगड़ते देख जब दुसरे स्टाफ सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो युवकों ने तेजधार हथियार (चाकू) निकाल लिया और एक स्टाफ सदस्य पर हमला कर दिया. चाकू के वार से घायल कर्मी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. घायल युवक अर्जुन साहू उम्र 28 साल पिछले तीन साल से रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार्यरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



