शादी का झांसा देकर कई महीनों तक युवती से यौन शोषण, कबीरधाम में दूसरी लड़की से सगाई कर धोखे में रखा, जिम ट्रेनर सूरज गिरफ्तार

Sexually exploited a girl for several months on the pretext of marriage, deceived her by getting engaged to another girl in Kabirdham, gym trainer Suraj arrested

शादी का झांसा देकर कई महीनों तक युवती से यौन शोषण, कबीरधाम में दूसरी लड़की से सगाई कर धोखे में रखा, जिम ट्रेनर सूरज गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी ठाकुर पारा, थाना कबीरधाम ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को महीनों तक शारीरिक शोषण किया. जब युवती ने शादी की बात की. तो आरोपी ने साफ इन्कार करते हुए किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली. इस धोखे से आहत पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की और पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी सूरज सिंह ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
कवर्धा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि एक युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि युवक ने शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए. युवक ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है. युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है. युवती का कहना है कि आरोपी युवक जिम का ट्रेनर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB