शराब पार्टी में विवाद बना कत्ल की वजह, तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का पूरा खुलासा

Friends became enemies of life, dispute in a liquor party on the river bank became the reason for murder, three friends together killed the young man, three accused arrested

शराब पार्टी में विवाद बना कत्ल की वजह, तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का पूरा खुलासा

बालोद : छत्तीसगढ़ में तीन दोस्तों ने शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद अपने ही दोस्त को खौफनाक सजा दी. शराब के नशे में धुत आरोपियों ने अपने दोस्त यशवंत की गला दबाकर हत्या कर दी. और फिर मृतक के शव को खेरूद नदी के किनारे दफनाया दिया. पुलिस ने मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस को घटनास्थल से मृतक यशवंत का शव अधनग्न हालत में बरामद हुआ है. मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल 2025 को कौशल नेताम निवासी डेंगरापार ने अपने बेटे यशवंत नेताम उम्र 24 साल की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गुण्डरदेही में दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने गुमशुदा हुए शख्स की मोबाइल लोकेशन और उसके दोस्तों के लोकेशन के आधार पर जांच शुरु की. जिसमें दोस्तों के युवक को शराब दुकान के पास अकेले छोड़कर चले जाने को लेकर शक हुआ. आखिरकार पुलिस ने सबूत जुटाए और आरोपियों को उनकी असली जगह पर पहुंचा दिया.
इस मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि यशवंत, गांव के ही ईमान कंवर और साहिल कंवर के साथ मोटरसाइकिल से सिकोसा गया था. पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद विवाद हुआ और वे यशवंत को वहीं छोड़कर लौट आए.
गहन पूछताछ में तीनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 
रविवार 6 अप्रैल को यशवंत और उसके तीन दोस्त मनीष, साहिल और ईमन सिकोसा भट्ठी से शराब लाकर खेरुद नदी पर पार्टी करने लगे. इस दौरान यशवंत और तीनों के बीच किसी चीज पर विवाद हो गया. बात गाली-गलौज तक जा पहुंची. यशवंत से नशे की हालत में विवाद होने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी मनीष ठाकुर के साथ मिलकर उसे गला दबाकर, डंडे व पत्थर से मारकर हत्या कर दी. फिर शव को तांदुला नदी के किनारे खेरुद ग्राम में दफना दिया.
अगले दिन जब तीनों का नशा खत्म हुआ तो वे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे. मौके से बदबू आ रही थी. किसी को शक नहीं हो इसलिए दोबारा शव को काले पॉलीथिन में लपेटकर दूसरी जगह फिर से दफनाया.  लाश को छुपाने के बाद आरोपी युवक अपने घर आ गए थे. लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाए.
पुलिस टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया. शव की पहचान परिजनों ने गोदने और कपड़ों के आधार पर की. घटना में शामिल तीनों आरोपी – मनीष ठाकुर, साहिल कंवर और ईमान कंवर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
इस मामले की सफलता में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, स.उ.नि. खेमलाल ठाकुर, आत्माराम धनेलिया, योगेश सिन्हा, और पुलिस बल के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही. पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में की गई.
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि नशे में धुत व्यक्ति किस हद तक खतरनाक हो सकता है. और कैसे एक मामूली विवाद जानलेवा साबित हो सकता है.

गिरफ्तार आरोपी के नाम
मनीष कुमार ठाकुर ग्राम कोटगांव
शाहिल कुमार कवर डेंगरापार गांव
ईमन कुमार कवर डेंगरापार गांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB