नाना-नानी के घर रह रही 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा शव, मची चीख-पुकार, कारण अज्ञात

An eighth-grade student living with her grandparents committed suicide. Family members found her body hanging from a noose, sparking outcry. The cause is unknown.

नाना-नानी के घर रह रही 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा शव, मची चीख-पुकार, कारण अज्ञात

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुथुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका का नाम अंजलि पटेल बताया जा रहा है. जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा और जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. खुदकुशी की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
बताया जा रहा है कि अंजलि पटेल मूल रुप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे क्या कारण रहे. इसे लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. लोग इस घटना से हैरान हैं और एक मासूम बच्ची की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB