भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

BJP suffers another major setback; 100 people, including a former Nagar Panchayat president, join the Congress—inducted by former CM Bhupesh Baghel.

भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व CM भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. यहां भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम समेत करीब 100 लोगों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा से नाराजगी के चलते इन लोगों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. आगामी चुनावों से पहले स्थानीय स्तर पर भाजपा को बड़ा झटका माना जा रहा है.
नरहरपुर में एक साथ बड़ी तादाद में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है. चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को इलाके में राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है. पार्टी छोड़ रहे कार्यकर्ताओं ने नाम ना छापने की शर्त पर दावा किया कि अभी बहुत से लोग पार्टी छोड़ेंगे. कांकेर से वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं और मंत्री केदार कश्यप हैं.
गौरतलब है कि पिछले महीने कांकेर जिले में ही भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा था. पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी. इन कार्यकर्ताओं ने इलाके में सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पर्याप्त सुनवाई नहीं होने से उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb