अनियंत्रित होकर नाले में घुसने के बाद पूल के पास बस पलटी, कंडक्टर की मौके पर ही मौत, वाहन चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
The bus overturned near the bridge after going out of control and entering the drain, the conductor died on the spot, the driver absconded, police engaged in investigation
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सिकसोड थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बस हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई. जबकि हादसे के बाद से बस चालक फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुआबिक अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर हिंदुबिनापाल पूल के पास रात करीब 10 बजे बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. इस हादसे में बस कंडक्टर जागेश्वर नेताम की मौत हो गई. हादसे के बाद से बस चालक फरार है. जिसकी तलाश में अंतागढ़ थाने की पुलिस लगी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



