गौ तस्करों का दुस्साहस: पुलिस ने रोका तो पिकअप चढ़ाने की कोशिश, 17.50 लाख के माल समेत मर्डर का प्रयास कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त

Audacity of cattle smugglers: Attempted to run over police with a pickup truck when intercepted; six accused arrested for attempted murder and smuggling (contraband worth ₹17.50 lakh); vehicle seized.

गौ तस्करों का दुस्साहस: पुलिस ने रोका तो पिकअप चढ़ाने की कोशिश, 17.50 लाख के माल समेत मर्डर का प्रयास कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त

रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने गौवंशों के कथित अवैध परिवहन के खिलाफ “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम सरवानी-कुलबा मेन रोड पर नाकेबंदी कर तीन पिकअप वाहनों से 6 गौवंशों को रेस्क्यू किया. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाकेबंदी के दौरान आरोपियों ने वाहनों को रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों की तरफ पिकअप बढ़ाकर भागने की कोशिश की. इस दौरान एक सरकारी पुलिस वाहन को भी टक्कर लगी. पुलिस ने पीछा कर तीनों वाहनों को पकड़ लिया. पुलिस ने गौवंशों और तीनों पिकअप वाहनों समेत करीब 17.50 लाख रुपये का माल जब्त किया है.
मुखबिर की खबर पर सरवानी में नाकेबंदी
मुखबिर से खबर मिली कि तीन सफेद पिकअप वाहनों में गौवंशों को भरकर सरवानी से रायगढ़ होते हुए झारखंड ले जाया जा रहा है. खबर के बाद डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी अजय नागवंशी और कोतरारोड़ थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सरवानी-कुलबा मेन रोड पर घेराबंदी की.
सुबह करीब 5 बजे तीन संदिग्ध पिकअप वाहन नम्बर JH-05-CR-0840, JH-01-GC-5199 और OD-17-G-9320 आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के मुताबिक वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों की तरफ वाहन बढ़ा दिया. एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसी दौरान सरकारी पुलिस वाहन CG-03-A-0705 को भी टक्कर मारने का आरोप है.
तीन पिकअप में मिले 6 गौवंश
पुलिस ने तीनों वाहनों की तलाशी ली तो कुल 6 गौवंश मिले.
पहले पिकअप से 2 गौवंश मिले. इसमें चालक नकुल साहू उम्र 27 साल और उसके साथ शिवा कुमार साहू उम्र 23 साल को पकड़ा गया.
दूसरे पिकअप से 1 गौवंश मिला. चालक आदित्य महतो उम्र 22 साल और उसके साथ रूपेश लहरे उम्र 22 साल गिरफ्तार किए गए.
तीसरे पिकअप से 2 गौवंश मिले, चालक राम महतो उम्र 21 साल और राजू सतनामी उम्र 30 साल को पकड़ा गया,
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को गुमला, झारखंड ले जाने की बात बताई है. पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध ललित निवासी सरवानी के मौके से फरार होने की जानकारी दी है. उसकी तलाश की जा रही है.
17.50 लाख रुपये की जब्ती
पुलिस के मुताबिक बरामद 6 गौवंशों की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये और तीनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है. इस तरह कुल 17.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. गौवंशों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत रखा गया है. पुलिस ने आरोपियों से पशुओं के परिवहन और वैध दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ भी की.
पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने के आरोप में गंभीर धाराएं
पुलिस के मुताबिक नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने और सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया गया. मामले में थाना कोतरारोड़ में BNS की धारा 281, 221, 132, 109(1), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुख्ता सबूत के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी के साथ-साथ कथित गौवंश परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
6 आरोपी गिरफ्तार
राम महतो, उम्र 21 साल लोहरदगा, झारखंड
आदित्य महतो, उम्र 22 साल गुमला, झारखंड
नकुल साहू, उम्र 27 साल गुमला, झारखंड
रूपेश लहरे, उम्र 22 साल लोहरदगा, झारखंड
शिवा कुमार साहू, उम्र 23 साल गुमला, झारखंड
राजू सतनामी, उम्र 30 साल सरवानी, कोतरारोड़, रायगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?