चरित्र शंका में पत्नी को बेल्ट से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, दुसरे दिन सुबह महिला की मौत, पुलिस की हिरासत में पति राम कुमार, ग्रामीणों में आक्रोश

Suspecting her fidelity, a man beat his wife to death with a belt; she passed away the following morning. The husband, Ram Kumar, is in police custody, and there is outrage among the villagers.

चरित्र शंका में पत्नी को बेल्ट से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, दुसरे दिन सुबह महिला की मौत, पुलिस की हिरासत में पति राम कुमार, ग्रामीणों में आक्रोश

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जरीडीही में पत्नी की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. पति पर चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप है. मारपीट के अगले दिन महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है.
चरित्र पर शक को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राम कुमार नेताम को अपनी पत्नी मोनिका बाई नेताम के चरित्र पर शक था. इसी बात को लेकर 20 सितंबर 2026 को दोनों के बीच विवाद हुआ.
आरोप है कि विवाद के दौरान राम कुमार नेताम ने पत्नी के साथ बेल्ट से मारपीट की और लात-घूंसों से भी पीटा. पुलिस के मुताबिक महिला की हालत नाजुक हो गई और 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत हो गई.
पति हिरासत में, हत्या का मामला दर्ज
वारदात की खबर मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है. घटनास्थल से जरुरी सबूत जुटाने के साथ महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिजनों एवं आसपास के लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है.
गांव में शोक और आक्रोश
घटना के बाद जरीडीही गांव में शोक का माहौल है. महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में मिले सबूतों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की अपील
घरेलू विवाद या हिंसा की स्थिति में फौरन पुलिस को खबर दें. आपात स्थिति में 112 या महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क किया जा सकता है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?