मुख्यमंत्री साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप, रौतिया समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय करमा महोत्सव में हुए शामिल

Chief Minister Sai clapped for the Muhurta shot of the web series Gram Chikitsalay Rautiya community participated in the state level Karma Mahotsav

मुख्यमंत्री साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप, रौतिया समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय करमा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम से मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया.
मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध ‘पंचायत’ सीरीज था. जिसे बहुत सराहना मिली. अब वे वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ शूट करने जा रहे हैं. इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी. मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके ‘पंचायत’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है. मगर इस बार वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए जैसी लोकेशंस ढूंढी जा रही थी. उसकी तलाश छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जाकर खत्म हुई. पूरा छत्तीसगढ़ ही बहुत सुंदर है. यहां सिनेमेटिक ब्यूटी बिखरी हुई है. हमें उम्मीद है कि यहां फिल्माई जा रही यह वेब सीरीज भी ‘पंचायत’ की ही तरह कामयाब रहेगी.
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने वेब सीरीज की टीम से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है. हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ फ़िल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे. नई फिल्म नीति के तहत छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं. राज्य में फ़िल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रौतिया समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय करमा महोत्सव में हुए शामिल

जशपुर : मुख्यमंत्री साय प्रदेश के प्रियदर्शनी नगर स्थित कधघोर भवन पहुंचे. इस बीच वह जशपुर में आयोजित किए गए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सीएम साय 11:45 बजे के करीब जशपुर के कंडोरा जाने के लिए रवाना हुए. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वह यहां पर रौतिया समाज के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए.
ग्राम पंचायत कंडोरा के (आम्बा बगीचा) में रौतिया समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय करमा महोत्सव अखिल भारतीय रौतिया विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रान्त के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.
इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक श्रीमति गोमती साय, पूर्व संगठन मंत्री (भाजपा) रामप्रताप सिंह, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम के प्रान्तीय समिति एवं सदस्य, समाज बंधु गण शामिल हुए.
इस कार्यक्रम में करीब 5.000  हजार करमा नर्तक कलाकार कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं कोरबा, जांजगीर, चांपा, बिलासपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर एवं रायगढ़ जिले से भी लोग शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb