हिट एंड रन मामले में रायपुर के रिंग रोड पर कुशालपुर चौक के पास बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Major accident in hit and run case near Kushalpur Chowk on Ring Road of Raipur young man crushed by unknown vehicle painful death on the spot
रायपुर : राजधानी रायपुर में लगातार हिट एंड रन केस सामने आ रहे हैं. आज कुशालपुर चौक के पास हिट एंड रन मामले में युवक की जान चले गई. तेज रफ्तार वाहन का चालक युवक को कुचलकर मौके से फरार हो गया. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कुशालपुर चौक के पास रिंग रोड नंबर वन में अशोका मार्ट के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही युवक के दर्दनाक मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को हादसे खबर दे दी गई है.
पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वाहन चालक की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



