धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजिम MLA रोहित साहू ने की अध्यक्षता

Tribal Pride Day was celebrated with pomp MLA Guru Khushwant Saheb participated in the function Rajim MLA Rohit Sahu presided over it

धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजिम MLA रोहित साहू ने की अध्यक्षता

गरियाबंद : भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग क्षेत्र के विधायक गुखुशवंत साहेब ने शुभारंभ किया.
इस मौके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले और प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई ओर शुभकामनाएं दी. जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की. मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति रीता यादव, सहायक आयुक्त नवीन भगत,आदिवासी समाज प्रमुख बन सिंह सोरी, नवतुराम कंवर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2. का शुभारंभ किया गया. साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया. इसके अलावा करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया.
विधायक गुखुशवंत साहेब ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है. आज पूरा देश एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है. उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक आदिवासी समाज है। यह हमारे पर्यावरण, संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज है. आधुनिक युग में हम अपने संस्कृति संस्कार भूलने लगे हैं. लेकिन आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है.
उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समाज सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करता है. लेकिन इस समाज के उत्थान, उन्नति ओर विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ. एक पार्टी के सरकार ने 60 साल निकल दिए. आज अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग सरपंच, पांच बनने के लिए सोचते थे. लेकिन आज गर्व की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज आदिवासी समाज को बेटी श्रीमति द्रौपती मुर्मू देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव है यही कारण है कि छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रुप में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है. जिनके नेतृत्व में प्रदेश में तेजी विकास हो रहा है.
विधायक रोहित साहु ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है. समूचे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस कर रुप में मनाया जा रहा है. भाजपा ने हमेशा जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है. देश में अगर आदिवासी समाज के मान और सम्मान बढ़ने किया काम किसी ने किया है तो वह देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. उन्होंने देश में आदिवासी और पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए उनके विकास के लिए जनमन योजना की शुरवात की है. इस योजना से आज पिछड़े गांवों में विकास पहुंचा है. यहां पुल पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है.
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रुप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ किया. साथ ही पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा की. जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया. जिसका अतिथियों ने श्रवण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को सम्बोधित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जनजातीय गौरव दिवस  के मौके पर मुख्य अतिथि विधायक गुरु खुशवंत साहेब, रोहित साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने पीएम जनमन अंतर्गत स्वीकृत 19 करोड़ 86 लाख 84 हजार रुपए के 6 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया. इनमें विकासखंड फिंगेश्वर एवं छुरा अंतर्गत 12 करोड़ 49 लाख रुपए लागत के 22.60 किमी के 16 सडक निर्माण कार्य, मैनपुर के ग्राम-धवलपुर व जिडार में 5 करोड़ 50 लाख रुपए लागत के छात्रावास निर्माण कार्य, वि.ख. गरियाबंद एवं मैनपुर में 1 करोड़ 5 लाख 21 हजार रुपए लागत के आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण कार्य, विख गरियाबंद एवं छुरा में 10 लाख रुपए लागत के वनधन विकास केंन्द्र निर्माण कार्य, मैनपुर के ग्राम-चितकीमुडा एवं ग्रा.प. - बोईरगाव में राज्य आयोजना मद अंतर्गत 62 लाख रुपए के लागत के बहु उद्द्देश्यीय केन्द्र निर्माण कार्य, मैनपुर के ग्राम- कुरुभाठा में अधोसंरचना विकास मद भुजिया विकास अभिकरण अंतर्गत 10 लाख रुपए के लागत के भुजिया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है.