उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए आखरी दिन बीजेपी नेताओं ने लगाया पूरा जोर, रोड शो से फिर कमल खिलाने मांगा समर्थन

On the last day, BJP leaders put all their efforts for the victory of BJP candidate in the by election sought support through road show to make lotus bloom again

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए आखरी दिन बीजेपी नेताओं ने लगाया पूरा जोर, रोड शो से फिर कमल खिलाने मांगा समर्थन

रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के आख़री दिन सोमवार को राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा निकली. कार्यक्रम के तहत यात्रा दोपहर जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरु हुई.
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवम्बर को मतदान होगा जिसमें रायपुर दक्षिण के 2.70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आयोजित इस जनआशीर्वाद यात्रा में पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी. यात्रा में मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, प्रेमप्रकाश पांडे सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी एक अन्य वाहन पर सवार थे.
 
साय ने कहा कि भाजपा ने रायपुर दक्षिण से सनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है. सुनील सोनी ने रायपुर के विकास के लिए पार्षद से लेकर सांसद तक कई काम किए है. रायपुर दक्षिण को हमेशा जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है और इस बार आप सभी सुनील सोनी जी को विधायक बनाकर रायपुर शहर के विकास के लिए अपना आशीर्वाद दें.
इस दौरान एक तरफ जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकालकर रोड शो की अगुवाई की गई. वहीं दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पगड़ी पहनकर यात्री में शिरकत की और कार्यक्रम को प्रभावी बनाया. महिला कार्यकर्ता और युवाओं की टीम पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारेबाजी करती हुई चल रही थी.
रोड शो का जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया. तो कहीं पर महिलाओं द्वारा आरती उतारकर, तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया.
रोड शो में रायपुर दक्षिण चुनाव संयोजक चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायकगण अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, सुशांत शुक्ला, गजेन्द्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार नाथ गुप्ता, अमित साहू, चंपादेवी पावले, शालिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश सिंह ठाकुर, सच्चिदानंद उपासने, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, डॉ. सलीम राज, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा, प्रमोद साहू, सरिता वर्मा, सरिता दुबे, चंद्रपाल धनगर, दीपक जायसवाल, गोदावरी गज्जू साहू, रोहित साहू, सावित्री जयमोहन साहू, सीमा साहू, कामिनी देवांगन, प्रवीण देवड़ा, सालिक सिंह ठाकुर, मुकेश पंजवानी, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील चौधरी, सौरभ जागृत, किरण बघेल, मितुल कोठारी, शंभू गुप्ता, सुभाष तिवारी, अकबर अली, संजय तिवारी, गोविंदा गुप्ता, विकास मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb