जय अंबे हास्पिटल पर लगा 31 लाख का जुर्माना, आयुष्मान योजना में मिली गड़बड़ी, शिकायत के बाद हुआ एक्शन, दो अस्पतालों का पंजीयन निरस्त

Jai Ambe Hospital fined Rs 31 lakh irregularities found in Ayushman scheme action taken after complaint registration of two hospitals cancelled

जय अंबे हास्पिटल पर लगा 31 लाख का जुर्माना, आयुष्मान योजना में मिली गड़बड़ी, शिकायत के बाद हुआ एक्शन, दो अस्पतालों का पंजीयन निरस्त

रायपुर : आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में लापरवाही के मामले में राज्य नोडल एजेंसी की जांच विंग ने कड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को जय अंबे मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पर 31 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.
आईसीयू में सामान्य मरीजों की भर्ती
जांच में पता चला कि अस्पताल में सामान्य मरीजों को आईसीयू में भर्ती कर उनके इलाज का पैसा लिया जा रहा था. मरीजों की पर्चियों की जांच के बाद अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है.
गलत पैकेज ब्लॉकिंग की कार्रवाई
जय अंबे मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के अलावा, बाबू जी केयर अस्पताल रायपुर और बालोदा के समता अस्पताल को भी आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया है. इन दोनों अस्पतालों का प्रबंधन मरीजों के पैकेज को गलत तरीके से रोक रहा था.
सुधार की अनदेखी
इस मामले में अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने सुधार करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. अस्पताल में मरीजों का गलत तरीके से पैकेज ब्लॉक करने की घटनाएँ जारी रहीं. जिसके चलते जांच की गई.
मुफ्त इलाज की योजना से बाहर
राज्य नोडल एजेंसी को करीब दो दर्जन से ज्यादा अस्पतालों के खिलाफ अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने की शिकायतें मिलीं. जांच रिपोर्ट के आधार पर बाबू जी केयर हॉस्पिटल रायपुर और बालोद के समता हॉस्पिटल को सरकारी योजना से मुफ्त इलाज की योजना से हटा दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb