महासमुंद में अवैध धान तस्करी पर तहसीलदार और मंडी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, बाड़ी में छिपाकर रखे 120 क्विंटल धान जब्त
Tehsildar and Mandi team took major action against illegal paddy smuggling in Mahasamund 120 quintals of paddy hidden in the barn seized
महासमुंद : महासमुंद जिले में अवैध धान तस्करी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एक बाड़ी में छिपाकर रखे ट्रक से 120 क्विंटल धान जब्त किया गया है. धान को क्षेत्रीय थाने के हवाले किया है.
बता दें कि छत्तीसगढ में सर्वाधिक धान की खरीदी महासमुंद जिले में होती है. महासमुंद जिला ओडिशा प्रदेश के कई जिलों से घिरे होने की वजह से धान की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है. इस बार अवैध धान तस्करी को रोकने ने लिए प्रशासन द्वारा 17 जांच चौकी बनाई गई है. उसके बाद भी दलाल कच्चे रास्तों का उपयोग कर धान की तस्करी कर रहे है.
बागबाहरा एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि 11 नवंबर को तहसीलदार कोमाखान और मंडी की टीम ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ के ग्राम भलेसर में रात के अंधेरे में एक बाड़ी में छिपाकर रखे गए ट्रक नम्बर CG04 DM 4160 को पकड़ा गया. इस ट्रक में करीब 350 कट्टे, यानी करीब 120 क्विंटल धान लोड था. जिसे छत्तीसगढ़ लाकर अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था. टीम ने शाम 7:40 बजे इस ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए इसे थाना प्रभारी कोमाखान के सुपुर्द किया.
इस कार्रवाई का मकसद धान के अवैध परिवहन को रोकना है. प्रशासनिक टीम ने साफ़ किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति और स्थानीय किसानों के हित सुरक्षित रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



