महासमुंद में नकली ड्रग्स इंस्पेक्टर बनकर नाड़ी रोग विशेषज्ञ से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी, आरोपी फरार, ड्राइवर गिरफ्तार, CCTV में कैद हुआ शख्स
In Mahasamund a vascular specialist was cheated of Rs 75 lakh by posing as a fake drug inspector the accused absconded the driver arrested the person captured in CCTV
महासमुंद : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा में एक ठग ने ड्रग्स इंस्पेक्टर बनकर डॉक्टर से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के पतासाजी में जुटी है. खरियार रोड से ड्राईवर को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा में नाड़ी रोग विशेषज्ञ शेष नारायण गुप्ता से एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह 12 बजे ड्रग इंस्पेक्टर बनकर पहुंचा और डॉक्टर को डरा धमका कर डॉक्टर के अलमारी में रखे साढ़े सात लाख रुपए लेकर फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन से अज्ञात आरोपी ने एक कर CG04 MP 4194 किराया कर महासमुंद के कुम्हारपारा पहुंचा था. डॉक्टर से ठगी कर आरोपी किराए की कार से उड़ीसा के खरियार रोड पहुंचा और वहां से कहीं निकल गया. ड्राइवर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी के भागने के रास्ते का पता लगाने और मामले की गहन जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



