उसना राइस मिल नहीं होने के बावजूद मिल मालिक ने मिलीभगत कर उठा लिया 50700 क्विंटल धान, कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Despite not having a rice mill the mill owner in connivance picked up 50700 quintals of paddy complained to the collector and demanded action
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर कलेकटर को एक शिकायत कर राइस मिलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायतकर्ता गोधनपुर निवासी दीपक कुमार इस मामले की लिखित शिकायत की है.
शिकायत में दीपक कुमार ने बताया कि जय अम्बे एग्रोटेक दरिमा रोड स्थित राईस मिल आईडी नम्बर MA 394684 के द्वारा शासन को चुना लगाया है. जिसमे तत्कालीन खादय अधिकारी रविन्द्र सोनी SWC का मैनेजर संदीप गुप्ता ये दोनो के द्वारा उसना मिल नही होने पर भी अनुबंध की कार्यवाही की गई. जिला खादय अधिकारी के साथ मिली भगत कर शासन की धान का दुरुपयोग किया गया व शासन को भारी क्षति पूर्ति किया गया.
तत्कालीन जिला खादय अधिकारी रविन्द्र सोनी के द्वारा 50 रुपये प्रति क्विटल की दर से पैसा लेकर अनुबंध किया गया. मिल संचालक राजू मितल के द्वारा उसना राईस मिल नहीं होने के बावजूद शासन अधिकारीयो से मिल के करीब 50700 क्विटल धान का उठाव किया गया.
शासन को करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ. मिल संचालक जय अम्बे एग्रोटेक के संचालक राजू मितल व तत्कालीन खादय अधिकारी रविन्द्र सोनी के नाम से उचित कार्यवाही की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



