पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, रात भर जंगल में पड़ी रही लाश

A high speed bike collided with a tree, three friends returning after watching an orchestra died a painful death, the dead body remained in the forest throughout the night

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, रात भर जंगल में पड़ी रही लाश

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की जानकारी के बाद परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया है, यह हादसा वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के पेंडारी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में पेंडारी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई.
मरने वालों की पहचान परसडीहा निवासी अमन भारती उम्र 27 साल, बिजेंद्र कुमार उम्र 25 साल और अमरेश मरकाम उम्र 23 साल के रूप में हुई है. तीनों युवक अंबिकापुर में रहकर दुकानों में काम करते थे. जहां उनकी दोस्ती हुई थी. बताया जा रहा है कि, पेंडारी गांव में एक ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. अमन अपने रिश्तेदारी में कोटराही गांव गया था. वहां से अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ बाइक से आर्केस्ट्रा देखने के लिए पेंडारी गया था. पेंडारी में रात को ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद दोस्त अमरेश के साथ तीनों युवक बाइक से महेवा की तरफ निकले थे. तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था.
इसी दौरान बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास युवकों की बाइक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पक्की सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरे. बाइक अमन चला रहा था. रात भर तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे.
मंगलवार सुबह गुजर रहे राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को जानकारी दी. तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर वाड्रफनगर ASI महेंद्र दुबे की टीम मौके पर पहुंची. अमरेश मरकाम और बिजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव देख लिपटकर रोने लगे.
तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच में अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है. आशंका है कि, सामने से आ रही किसी वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ होगा या तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB