कट्टे की नोट पर ढाई करोड़ के गहने की लुट का पुलिस ने किया खुलासा, गर्लफ्रेंड के साथ मास्टर माइंड मोनू सोनी समेत आरोपी 6 गिरफ्तार
Police revealed the robbery of jewelery worth Rs 25 crore on currency notes 6 accused including master mind Monu Soni along with his girlfriend arrested
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 5 करोड़ के जेवरात और 7 लाख कैश लूट मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तार हुई है. झारखंड के ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूट के कुछ गहने एक ज्वेलर्स को बेचे और बाकी गला दिए थे. पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है.
11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1:50 बजे हथियारबंद 3 बदमाशों ने लूट की थी. बदमाशों ने ज्वेलरी शोरुम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था.
फिर करीब 15 मिनट में 5 किलो सोना और कैश लेकर बाइक से झारखंड की तरफ भाग निकले थे. लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था. दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था.
इनामी बदमाश थे लूट में शामिल
पुलिस ने CCTV जांच में 2 इनामी बदमाशों की पहचान की. इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे. इसके बाद 8 टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई.
पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है. इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है. हालांकि ज्वैलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है.
पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है. वहीं बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है. वहीं दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है.
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी
मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड
सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड
राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद
विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद
अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा)
अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़
दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी
लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा. तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे. आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था.
लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा
वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी. वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया. सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले.
कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम
आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है. यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था. बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं.
गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट किए गए माल-मशरूका की बरामदगी में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भापुसे), पुलिस अधीक्षक बलरामपुर- रामानुजगंज वैभव बैंकर (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं एसडीओपी याकूब मेमन के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है.
टीम में रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, रघुनाथनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल आयाम, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, चौकी प्रभारी तातापानी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत, बरियों चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शुभाष कुजूर, विजयनगर चौकी प्रभारी सउनि अश्विनी सिंह, थाना चाँदो सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा, थाना रामानुजगंज प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, चौकी गणेशमोड़ प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा, थाना बलरामपुर प्रधान आरक्षक नारायण दास तिवारी के साथ साइबर सेल बलरामपुर की पूरी टीम शामिल थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



