ड्यूटी दौरान शराब का सेवन करना पड़ा महंगा, बीईओ हुआ सस्पेंड, 3 शिक्षकों की हुई बर्खास्तगी, जिला शिक्षा अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

Consuming alcohol during duty proved costly, BEO suspended, 3 teachers dismissed, District Education Officer took major action

ड्यूटी दौरान शराब का सेवन करना पड़ा महंगा, बीईओ हुआ सस्पेंड, 3 शिक्षकों की हुई बर्खास्तगी, जिला शिक्षा अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

ड्यूटी दौरान शराब का सेवन करना पड़ा महंगा, बीईओ सस्पेंड

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के पुष्कर वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, (मूलपद व्याख्याता), विकासखण्ड कटेकल्याण के द्वारा शासकीय कर्तव्य के समयावधि में मद्यपान का सेवन किया गया था. उक्त कृत्य की जानकारी अखबार के जरिए होने के बाद डीईओ ने संज्ञान लेते हुए सस्पेंड कर दिया.
पुष्कर वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण का उक्त कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय दन्तेवाड़ा नियत किया गया. उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
राममिलन रावटे, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कटेकल्याण को आगामी आदेश पर्यन्त तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कटेकल्याण के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 3 शिक्षकों की मुकरी खत्म

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता की वजह से 3 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है. इस कार्रवाई के अंतर्गत एक प्रधान पाठक और दो सहायक शिक्षिकाओं की नौकरी खत्म कर दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के अनुमोदन के बाद यह कदम उठाया.
इन शिक्षकों के द्वारा लंबे समय तक बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहने की वजह से उन्हें बर्खास्त किया गया. इन पर कई बार नोटिस जारी किया गया. लेकिन कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिससे बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई.
गौरी शंकर दिनकर जो कि डोंगरगढ़ी शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक थे. 18 जून 2014 से बिना अनुमति के अनुपस्थित थे. नोटिस भेजने के बाद भी उनका कोई जवाब नहीं आया. जिससे उनकी सेवा खत्म कर दी गई. उनके खिलाफ कार्रवाई में आखरी नोटिस भी भेजा गया था. जिसे अखबार में प्रकाशित भी किया गया.
रानू मसराम जो पेंड्रा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बारीउमराव में सहायक शिक्षक थी. 29 जून 2023 से अनुपस्थित थी. उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उनकी सेवा खत्म कर दी गई.
निवेदिता लदेर, जो कोटमीकला शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक थीं, 1 जुलाई 2022 से बिना अनुमति के अनुपस्थित थी. उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया. लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया.
इन तीनों शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी का अनुमोदन प्राप्त किया गया. यह कदम शिक्षा विभाग द्वारा अनुशासन और कर्तव्य की गंभीरता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI