बैंक का एजेंट बताकर केसीसी लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से नकद रकम और एटीएम कार्ड जब्त
Two accused arrested for cheating in the name of KCC loan by posing as bank agents, cash and ATM cards seized from the accused
रायगढ़ : एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 4.10 लाख रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने नगदी, एटीएम कार्ड और दुसरे दस्तावेज बरामद किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रोडोपाली निवासी पुरषोत्तम राठिया (उम्र 40 साल) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने पिता की कृषि भूमि के लिए केसीसी लोन लेने की प्रक्रिया शुरु की थी. करीब दो महीने पहले रवि महंत नामक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को एक्सिस बैंक रायगढ़ का एजेंट बताते हुए लोन दिलाने का आश्वासन दिया. रवि महंत ने एक्सिस बैंक शाखा भेण्ड्रा सिटी घरघोड़ा से ₹4,40,000 का केसीसी लोन मंजूर कराया. लोन की रकम पुरषोत्तम के खातों में जमा की गई. लेकिन जब पुरषोत्तम ने लोन वापस करने की बात कही. तो रवि ने सभी बैंक दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने पास जमा करवा लिया.
इसके बाद रवि महंत ने एटीएम और नेट बैंकिंग के जरिए ₹4.10 लाख की राशि अलग-अलग तरीकों से निकाल लिया. इसमें से ₹3 लाख रघुवीर राठिया के खाते में ट्रांसफर किया गया.
प्रार्थी की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 371/2024, धारा 316 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान आरोपी रवि महंत और ग्राम रोडोपाली के सरपंच रघुवीर राठिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया. दोनों ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धर्म जयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और हमराह स्टाफ की तत्परता से कार्रवाई कर ठगी के इस मामले को सुलझाया. पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को जागरुकता और ठगों के खिलाफ भरोसा मिला है.
जप्त संपत्ति:
1. रवि महंत से ₹1,000 और एटीएम कार्ड
2. रघुवीर राठिया से ₹1,200
कुल ₹2,200 की नगदी और अन्य सामग्री बरामद की गई
आरोपी गिरफ्तार
1. रविदास महंत (उम्र 28 साल), पिता जुगनूदास महंत, निवासी पेंड्री, थाना हसौद, जिला सक्ति
2. रघुवीर राठिया (उम्र 55 साल), पिता स्व. रायसिंह राठिया, निवासी रोडोपाली, थाना तमनार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



