जशपुर में दो दिनों के अंदर 2 हादसे, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 24 घायल, चालक फरार

2 accidents within two days in Jashpur, pickup full of devotees going to listen to Shiv Mahapuran Katha of Pandit Pradeep Mishra overturned, 24 injured, driver absconding

जशपुर में दो दिनों के अंदर 2 हादसे, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 24 घायल, चालक फरार

जशपुर : जशपुर में दो दिनों के अंदर दो हादसे हो गए. बुधवार को मयाली में नाव हादसा हुआ. उसके बाद कुनकुरी में गुरुवार को पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए. इन लोगों में 5 की हालत बेहद नाजुक है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी सबका इलाज चल रहा है.
जशपुर जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 24 लोगों को चोटें आई है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है.
सभी यात्री पकरीकछार के रहने वाले हैं. ये सबी पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में शामिल होकर लौट रहे थे. उस दौरान यह हादसा हो गया. मयाली से सभी लोग पिकअप में सवार होकर पकरीकछार जा रहे थे. हादसे के बाद चालक फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
24 घायलों को अस्पताल लाया गया है. जिनमे 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है- डॉ शेरा टोप्पो, शासकीय अस्पताल कुनकुरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI