दो जंगली सूअरों के शिकार के मामले में 6 फरार शिकारियों को वन अमला ने किया गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

Forest officials arrested 6 absconding hunters in the case of hunting two wild boars, 4 accused had already been arrested

दो जंगली सूअरों के शिकार के मामले में 6 फरार शिकारियों को वन अमला ने किया गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में दो जंगली सूअरों के शिकार मामले में 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इस मामले में वन विभाग ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि 6 अन्य फरार थे. पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कल सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को कोयलार क्षेत्र में शिकार के इस मामले में फरार 6 आरोपियों की तलाश जारी थी. वे पहले दिन ही गांव से भाग गए थे. लेकिन कल उन्हें गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने शिकार करने की बात कबूल कर ली. आरोपियों ने यह भी कबूला कि करीब 4 से 6 महीने पहले उन्होंने इसी तरीके से दो और जंगली सूअरों का शिकार किया था और उनका मांस खा लिया था.
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के बयान दर्ज कर उन्हें धरमजयगढ़ की प्रथम श्रेणी अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
गिरफ्तार किए गए शिकारियों में कोयलार निवासी दलसाय राठिया उम्र 46 साल, महेन्द्र राठिया उम्र 46 साल, सुखराम राठिया उम्र 57 साल, दुबराज साय मंझवार उम्र 58 साल, बुधराम राठिया उम्र 58 साल और संजय सारथी उम्र 23 साल शामिल हैं. इससे पहले जगमोहन राठिया, बोधराम राठिया, सनतराम राठिया और नेतराम चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका था.
धरमजयगढ़ एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि शिकारियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी. जिसके चलते जंगली सुअर का शिकार करने वाले सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा जंगल में नियमित गश्त भी की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI