दुसरे लड़कों को घर बुलाने से मना करने पर भतीजी ने लगा दी आग, भाई-बहन ने बड़ी मां को जिंदा जलाया, शव को फेंका पड़ोसी के दरवाजे बाहर

When the niece refused to invite other boys to the house, she set her on fire, the brother and sister burnt the elder mother alive, threw the body outside the neighbour's door.

दुसरे लड़कों को घर बुलाने से मना करने पर भतीजी ने लगा दी आग, भाई-बहन ने बड़ी मां को जिंदा जलाया, शव को फेंका पड़ोसी के दरवाजे बाहर

सरगुजा : छत्‍तीसगढ़ सरगुजा में महिला के भतीजे और भतीजी ने जिंदा जला दिया. बड़ी मां की मौत के बाद भाई-बहन ने शव को बाहर फेंक दिया. बताया जा रहा है कि मृतका बड़ी मां का भतीजी के दूसरे लड़कों को घर में बुलाने पर टोका था. घर के बाहर भी लड़कों के साथ घूमने से मना किया था. इससे भतीजी-भतीजे ने महिला को मौत के घाट उतार दिया.  इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला धौरपुर थाना इलाके के ग्राम चटकपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के वारदात धौरपुर थाना क्षेत्र के गांव चटकपुर में बुधवार शाम भतीजी प्रभा विश्वकर्मा पति अनमोल पिता सोनू विश्वकर्मा उम्र 25 साल और भतीजा अमृत उर्फ चंठू उर्फ रामजाने विश्वकर्मा उम्र 22 साल ने एक पार्टी का आयोजन किया. इस दौरान पार्टी में उन्‍होंने अपनी बड़ी मां भीनसरी उम्र 50 साल को भी बुलाया.
बताया जा रहा है कि इसके बाद बुधवार की रात घर में शराब और मुर्गा पार्टी हुई. पार्टी खत्‍म हो गई. इसके बाद बड़ी मां भीनसरी विश्वकर्मा ने अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा से बात की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वह गांव के लड़कों को घर में नहीं बुलाए. उनके साथ नहीं घूमें. इससे भतीजी नाराज हो गई.
भतीजी और बड़ी मां के बीच लड़कों को घर में बुलाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद भतीजी प्रभा विश्वकर्मा ने बड़ी मां पर जलती हुई लकड़ी से सिर पर जोर से वार कर दिया. इससे महिला बेहोश हो गई. इसके बाद प्रभा विश्वकर्मा ने महिला को आग लगा दी. इससे बड़ी मां गंभीर रुप से घायल हो गई. इससे झुलसी महिला की मौत हो गई. इसके बाद प्रभा और अमृत ने शव को गांव के ही दूसरे घर के सामने फेंककर वापस आ गए और घर के अंदर सो गए. सुबह लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी.
खबर के बाद धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की. शव फेंकने के स्थान से घटनास्थल तक कपड़े के जले हुए टुकड़े पाए गए. साथ ही घर में जलने की गंध फैली हुई थी.
पुलिस को जलने के निशान, खून के धब्बे मिले. इसके आधार पर पुलिस ने भतीजी प्रभा की तलाश की. तो पता चला कि वह फरार हो गई. पुलिस ने जांच के बाद प्रभा को राजपुर से अरेस्‍ट किया. वारदात में साथ देने पर भतीजे अमृत को भी पकड़कर पूछताछ की. आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है.
एएसपी ने जानकारी दी कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव पीएम के लिए भेजा गया है. महिला की साड़ी, स्कार्फ और गर्म कपड़े में आग लगी थी. इसके चलते महिला को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली. इससे महिला की मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI