पंचायत सचिव के मर्डर की एक करोड़ में सुपारी, पैसा वसूली के बहाने बुलाकर कार में गमछे से गला घोंटकर उतरा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Panchayat secretary's murder was for a contract of Rs 1 crore, he was called on the pretext of extorting money and strangulated to death with a towel in the car, three accused arrested

पंचायत सचिव के मर्डर की एक करोड़ में सुपारी, पैसा वसूली के बहाने बुलाकर कार में गमछे से गला घोंटकर उतरा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार उम्र 43 साल की गुमशुदगी के मामले का रायगढ़ पुलिस ने गंभीर जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे एक सुनियोजित किलिंग करार दिया है. इस कत्ल में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल में बंद है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट से शुरु कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी कामयाबी पाई है.
जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर CG12 BA 6453 से बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गए थे. उनके परिजनों ने 8 जुलाई को थाना लैलूंगा में गुम इंसान क्रमांक 46/2025 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शुरुआती खोजबीन में जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला. तो पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी अनिल विश्वकर्मा, साइबर सेल और थाना लैलूंगा की संयुक्त टीम गठित की. एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी भी जांच में जुड़े.
पुलिस ने जयपाल सिदार की मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ तफ्तीश तेज की. इस दौरान तीन युवकों – शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं. पूछताछ में आरोपी शुभम गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि रायगढ़ फुटहामुडा निवासी शिव साहू ने, जो कि पहले से हत्या मामले में जेल में बंद है. 6 महीने पहले पेरोल पर आकर जयपाल सिदार से पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या के लिए ₹1,00,00,000 की देने की बात कही थी. शुभम ने यह प्रस्ताव कबूल करते हुए जून महीने में अपने दो साथियों के साथ कत्ल की स्कीम बनाई और 3 जुलाई को शिव साहू से फिर पेरोल पर लौटने पर जयपाल की हत्या की बात हुई और शिव से ₹10,000 उसी दिन लिया.
हत्या की प्लान के तहत 7 जुलाई की सुबह जयपाल सिदार को कोतबा जाने के बहाने बुलाया गया. शुभम, कमलेश और मदन गोपाल उनके साथ उन्हीं की कार में सवार होकर जशपुर रोड की तरफ निकले और रास्ते में गमछा से गला कसकर चलती कार में ही उनकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को कार में छिपाकर आरोपी कई स्थानों पर घूमे और फिर थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा घाटी में शव फेंक दिया. मोबाईल को मैनपाट के जंगल में फेंका गया और पकड़े जाने के डर से गाड़ी का नंबर प्लेट हटाकर लाखा (पूंजीपथरा) के पास सड़क किनारे खड़ी कर आरोपी फरार हो गए. सबूत मिटाने की नीयत से कत्ल में इस्तेमाल गमछा को भी जला दिया गया.
पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और मृतक की शिनाख्त के बाद मामला कत्ल में तब्दील कर लिया.
थाना धरमजयगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया. मामले की विवेचना असल अपराध थाना लैलूंगा में दर्ज कर की जा रही है. जहां तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
आरोपी
मदन गोपाल सिदार, पिता सन कुमार सिदार उम्र 19 साल निवासी पाकरगांव, थाना लैलूंगा, रायगढ़
युगल किशोर उर्फ शुभम गुप्ता, पिता वासुदेव गुप्ता 20 साल निवासी पाकरगांव, थाना लैलूंगा, रायगढ़
कमलेश यादव, पिता बुद्धेश्वर यादव उम्र 19 साल निवासी मथपहाड़, थाना बागबहार, जिला जशपुर
शिव साहू – मुख्य साजिशकर्ता, वर्तमान में हत्या के एक दुसरे मामले में जेल में बंद है. इस गंभीर अपराध की जांच में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक/साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी अनिल विश्वकर्मा,डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में कार्य किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा रोहित बंजारे, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ सीताराम ध्रुव तथा साइबर सेल व थाना स्टाफ – प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, रेणु मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, विकास प्रधान, रविन्द्र कुमार गुप्ता, महिला आरक्षक मेनका चौहान सहित प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी (कापू), लक्ष्मी कैवर्त (रैरूमाखुर्द), नंद कुमार पैंकरा (लैलूंगा), जॉन टोप्पो (रैरूमाखुर्द), संतराम कैवर्त (लैलूंगा) की अहम भूमिका रही. पुलिस मामले की गहराई से विवेचना कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB