रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कर रही छापेमारी, होटलों, डेयरी और मिठाई दुकानों में सप्लाई हो रहा नकली पनीर बरामद
Food Safety Department team is conducting raids in Raipur, fake cheese being supplied in hotels, dairy and sweet shops recovered
रायपुर : रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली पनीर की फैक्ट्री में दबिश दी. यहां भारी गंदगी के बीच सस्ते तेल, मिल्क पाउडर को मिलाकर एनालाग बनाया जा रहा था. जिसे पनीर के नाम पर बेचा जा रहा था. फैक्ट्री मुरैना के हुकुमचंद बंसल और उसके बेचे अंकुर बंसल द्वारा संचालित की जा रही थी. जो पहले भी रायपुर में नकली पनीर बनाते दो बार पकड़े जा चुके हैं.
दोनों ने बतााया की तैयार रायपुर के होटलों, डेयरी और मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जा रहा है. फैक्ट्री में बड़ी तादाद में गंदे पानी और बर्फ में रखा हुआ करीब सात सौ किलो पनीर, इतना ही मिल्क पाउडर, और तेल के टीन, एसिड के डिब्बे बरामद किए गए है.
फैक्ट्री में मिले सभी कर्मचारी मुरैना के हैं. चौंकाने वाली बात है की एक बार सैंपल फेल होने के बाद, दस दिन पहले भी महिला अधिकारी ने बंसल की फैक्ट्री में जांच की थी. जिसमें भारी गंदगी मिली थी. इसके बावजूद फैक्ट्री संचालित थी. इससे खाद्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



