युवक को पीट-पीटकर मार डाला, फिर लाश दफनाकर बाइक जलाकर मिटाए सबूत, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 1 आरोपी राकेश ध्रुव फरार

The youth was beaten to death, then the body was buried and evidence was destroyed by burning the bike, 4 including a minor arrested, 1 accused Rakesh Dhruv absconding

युवक को पीट-पीटकर मार डाला, फिर लाश दफनाकर  बाइक जलाकर मिटाए सबूत, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, 1 आरोपी राकेश ध्रुव फरार

महासमुंद : महासमुंद जिला में पिथौरा थाना क्षेत्र के वासुदेव पारा लाखागढ निवासी अमित चौधरी उम्र 30 साल की हत्या कर दफनाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी राकेश ध्रुव अभी फरार है. मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है.
मृतक के भाई अमन चौधरी ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को रात तक उसका भाई अमित चौधरी पिता स्व दिलबाग चौधरी उम्र 30 साल घर वापस नहीं आया. उसे कॉल करने पर फ़ोन बंद आया. जिसके बाद पिथौरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई.
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने मुख्य संदिग्ध पुखराज को ओडिशा के खरियार रोड के पास से हिरासत में लिया.
पूछताछ में पुखराज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका अमित के साथ पहले एक ढाबे पर विवाद हुआ था. 24 जुलाई की रात टप्पा सेवइया में अमित को देखकर पुखराज, प्रेमन, वेद प्रकाश, राकेश ध्रुव और एक नाबालिग ने मिलकर अमित पर डंडा, फावडा से हमला किया. पहले हाथ, मुक्कों और डंडों से पिटाई की. फिर अमित को टेका पुल के पास नदी किनारे ले जाकर दोबारा मारपीट की. हत्या कर कौडिया नाला में शव को दफना दिया. युवको ने मृतक की बाइक को कौडिया के जंगल मे ले जाकर पेट्रोल डाल कर जला दिया.
29 जुलाई को ग्राम कौडिया नाला पुल के बायीं ओर करीब 1 कि.मी. दूरी में रेत के अंदर किसी का शव की तलाश में अमन अन्य परिचित व्यक्तियों के साथ कौडिया नाला पहुंचा जहां पर थाना पिथौरा की पुलिस बल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिथौरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा, फोरेंसिंक टीम, पोखराज उर्फ राज तिवारी मौके पर मौजूद थे.
पुलिस ने एक नाबालिग सहित पोखराज ऊर्फ राज तिवारी और प्रेमंत बसंत को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी राकेश ध्रुव अभी फरार है. थाने में आरोपियों के खिलाफ 103(1)-BNS, 238-BNS, 3(5)-BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.
जली हुई मोटरसाइकिल की घटनास्थल से मात्र 200 मीटर दूर थी. शव घटनास्थल से सिर्फ 200 मीटर दूर होने के बावजूद पुलिस को उसे बरामद करने में चार दिन लगे. जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. पूछताछ से अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आ सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB