मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, पत्थलगांव और अभनपुर को नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, विधायक इंद्र कुमार साहु ने दी बधाई

Implementation of Chief Ministers announcement Pathalgaon and Abhanpur were constituted as Municipal Corporation State Government issued notification MLA Inder Kumar Sahu congratulated

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, पत्थलगांव और अभनपुर को नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, विधायक इंद्र कुमार साहु ने दी बधाई

रायपुर : जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई. अधिसूचना जारी होने की खबर मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है. क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं.
अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी. इस बारे में लोगों से 21 दिनों तक इस बारे में दावा-आपत्ति मांगी गई है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर/अभनपुर : राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस बारे में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है. राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी.
राजधानी के अभनपुर नगर पंचायत ने अब नगर पालिका का दर्जा हासिल कर किया है और इसका आदेश भी जारी हो गया है. आदेश के अभनपुर विधानसभा विधायक के जन्मदिवस पर जारी हुआ था. इसकी जानकारी मंगलवार ही मिली है. जिसके बाद अभनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर पार्षद और नगर पंचायत कर्मचारी विधायक को बधाई देने पहुंच रहे है. वहीं इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहु ने पुरे नगर वासियों को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb