तेंदुए की एंट्री से दहशत, मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, 3 साल के बच्चे का मिला कटा सिर, हरेली के दिन से था लापता
Panic due to entry of leopard leopard took away innocent child severed head of 3 year old child found was missing since Hareli day

गरियाबंद और धमतरी जिले के सीमा क्षेत्र में तेंदुए की एंट्री से इलाके में दहशत का माहौल है. इधर धमतरी जिले में एक 3 साल के लापता बच्चे की कटा हुआ सिर मिला है. आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बना लिया है.
बता दें कि सोमवार को उदंती क्षेत्र में तेंदुआ रस्सी में फंस गया था. जहां से कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. इस दौरान भागते वक्त एक युवक पर उसने अटैक भी कर दिया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि सोंढूर बांध के किनारे मेचका गांव है। ग्रामीण जब सुबह-सुबह घर से बाहर निकले तो झाडिय़ां से कुछ आवाजें आ रही थी. साथ ही झाडिय़ां खूब हिल रही थी. जब ग्रामीणों ने पास जाने की कोशिश की, तो तेंदुए की गुर्राहट से ग्रामीण डर गए.
वहीं धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमूड का निवासी योगेश्वर मरकाम का तीन साल का बेटा ऋतिक मरकार 4 अगस्त हरेली के दिन से लापता था. जिसका मंगलवार को घर से थोड़ी दूर पर झाड़ियों में एक सिर मिला. जिसे बच्चे के माता-पिता ने पहचान लिया है. सिहावा पुलिस ने पंचनामा कर सिर के अवशेष को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही शरीर के बाकी अंगों की तलाश की जा रही है.
इससे पहले घर की बाड़ी में कुछ बॉडी पार्ट्स मिले थे. साथ ही बाड़ी में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं. परिजन ने बताया कि बाड़ी में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं. जिससे पूरा गांव दहशत में है. ऐसे में आशंका जता रहे हैं कि तेंदुआ ने बच्चे को अपना शिकार बनाया होगा. मामले में पुलिस और वन विभाग की जांच कर रही है.
बता दें कि गरियाबंद जिले से लगे मेचका गांव के पहाड़ी में वन्यप्राणियों के शिकार के लिए लगाए गए तार से बनाए जाल में अचानक तेंदुआ जा फंसा. जिसकी जानकारी जंगल गए किसानों के द्वारा वन विभाग को खबर दी गई. जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जंगल सफारी के डॉक्टरों की टीम को बुलाया गई थी. वहीं जाल में फंसे तेंदुए की हालत को देखने व रेस्क्यू करने के लिए नजदीक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया. जिसमें स्थिति साफ हुई कि तेंदुआ रस्सी से बंधे क्लच तार में तेंदुआ पूरी तरह से फंसा हुआ था.
डॉक्टरों की टीम जैसे ही गरियाबंद पहुंची तब तक तेंदुआ जाल तोड़कर भाग चुका था. वहीं मौके पर नजदीक से फोटो ले रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में वह घायल हो गया. जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



