बदमाशों के हौसले बुलंद, गणेश विसर्जन झांकी में युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच
The morale of the miscreants is high a fatal attack was made on a young man with a knife at the Ganesh immersion tableau the police is investigating the matter
धमतरी : धमतरी में चाकूबाजी की घटना रुकने का नाम ही नही ले रहा है. धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान रात में युवक पर चाकू जानलेवा हमला किया गया. घायल युवक की माने तो वह धमतरी शहर स्थित आमापारा से बनिया तालाब में गणेश विसर्जन करने गया हुआ था. इसी दौरान बीते देर रात को बनिया तालाब के पास कुछ लोगो में बहस चल रहा था. इसी दौरान पीड़ित कमलेश ध्रुव पर भी चाकू से वार किया गया.
हमलावरों ने कमलेश के शरीर के पांच जगह पर वार कर घायल कर दिया. इधर पुलिस की माने तो युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला किया है, जिस पर जुर्म कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है. बहरहाल शहर में बात-बात पर चाकू बाजी का घटना लगातार इजाफा कर रहा है. जिन्हे देखते हुए नागरिकों में डर का माहौल बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



